लगातार तापमान गिरने से ठण्ड में जमा समूचा ब्रिटेन

पूरा ब्रिटेन इन दिनों बर्फ में जम गया है, यहां का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है.

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति फरवरी के आखिर तक रह सकती है. खबर के मुताबिक बर्फबारी के कारण सोमवार को ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में बर्फ की पांच इंच मोटी परत जम गई, जबकि यॉर्कशायर में रविवार रात तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानियों का कहा है कि कंपकंपा देने वाली ठंड और बर्फबारी फरवरी तक जारी रहेगी.

बर्फबारी और ठंड का पहला बड़ा असर हीथ्रो हवाई अड्डे पर पड़ा. कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. रविवार रात लोग फोन पर उड़ानों के बारे में जानकारी लेते रहे. सड़कों पर बर्फ जमी होने के कारण सड़क यातायात भी बाधित हुआ.

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकतर हिस्सों में सप्ताहभर इसी तरह की ठंड रहेगी. मौसम विज्ञानी स्टीवेन के मुताबिक लगता है कि ठंड अगले दो या तीन सप्ताह तक रहेगी. फरवरी के आखिर में पश्चिमी क्षेत्रों से कड़ाके की सर्दी का असर कम होने लगेगा.

यूरोप के अन्य हिस्सों में हालांकि हवाई यातायात बर्फबारी की वजह से बाधित नहीं हुई. जर्मनी में म्यूनिख का तापमान शून्य से 27 डिग्री सेल्सियस कम होने के बावजूद किसी भी हवाई अड्डे पर उड़ान रद्द नहीं की गई.

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में भी 350 में से केवल छह उड़ानें रद्द की गईं. डेनमार्क की राजनीति कोपेनहेगन में बर्फ की चार मीटर मोटी परत जमा हो जाने के बावजूद वहां भी हवाई यातायात में कोई बाधा नहीं हुई.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:56 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh