ग्रीस के प्रधानमंत्री खर्च में कटौती करने के लिए सहमत

ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडेमस और अन्य दलों के नेता सरकारी खर्च में जीडीपी के 1.5 फीसदी और कटौती करने के लिए सहमत हो गए हैं.

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ग्रीस के राजनीतिक नेता और अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं की पांच घंटे की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें सरकारी खर्च में जीडीपी के 1.5 फीसदी तक कटौती करना शामिल है.

बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसमें देश की गठबंधन सरकार की तीन पार्टियों के नेता, वित्त और श्रम मंत्री और ग्रीस के बचाव में आए तीन सबसे बड़े कर्जदाता यूरोपीय संघ, यूरोपीय केंद्रीय बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधि शामिल हुए.

लेकिन कंजर्वेटिव नेता एंटोनिस समारास ने यह कहकर सहमति का विरोध किया है कि कर्जदाताओं की ओर से प्रस्तावित कुछ उपायों को लागू करने से ग्रीस में मंदी गहराएगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:53 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh