दिल के दौरे का पड़ता है दिमाग पर भी असर !

दिल के दौरे का असर दिमाग पर पड़ता है और इससे मस्तिष्काघात भी हो सकता है.

हृदयाघात का शिकार होने वाले लोगों को मस्तिष्काघात का भी खतरा होता है. ‘यूरोपीयन हार्ट जर्नलमें छपे एक अध्ययन में यह बात सामने आई है.

वेस्टर्न आस्ट्रेलिया विविद्यालय के नेतृत्व में एक दल ने हृदय और मस्तिष्क के बीच इस संबंध को ढूंढा है. उनका दावा है कि हृदय और मस्तिष्क के ग्रे मैटर में आपसी संबंध है.

दल का कहना है कि हृदयाघात से प्रभावित लोगों की याददाश्त में भी कमी आती है. इस शोध के लिए दल ने 155 लोगों का अध्ययन किया.

दल का नेतृत्व करने वाले पो. ओस्वाल्डो अलमीदा ने कहा कि एम आर आई की मदद से हृदय रोग का दिमाग पर पड़ रहे असर का अध्ययन किया गया.

साइंसनेटवर्क ऑनलाइन से उन्होंने कहा कि शोध में यह बात सामने आई है कि हृदयाघात से प्रभावित लोगों के मस्तिष्क में भी परिवर्तन आते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:08 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh