सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह आज
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 10:52 am
पुणे वारियर्स इंडिया का घरेलू मैदान सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम (पुणे) के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ दिया मिर्जा, समीरा रेड्डी, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, प्राची देसाई, नेहा धूपिया, बिपाशा बसु और जैकलिन फर्नान्डिस सरीखी बॉलीवुड अभिनेत्रियां नजर आएंगी.
सितारों एवं नामचीन हस्तियों से सजी यह शाम लोगों के लिए यादगार बन जाएगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कभी न भूलने वाली मस्ती के साथ चमक-दमक एवं ग्लैमर की बहार होगी. इस समारोह का प्रसारण कल रविवार (8 अप्रैल) को शाम 6.55 बजे सहारा वन, फिल्मी एवं फिरंगी पर होगा.
इस दौरान दर्शक 100 लेजि़म नर्तकों के साथ, 120 ढोलक और तुरही वादकों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाएंगे. साथ ही 192 सांस्कृतिक नर्तकों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जाएगा.
इस खूबसूरत उद्घाटन संध्या के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियां दिया मिर्जा, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, समीरा रेड्डी, जैकलिन फर्नान्डिस, प्राची देसाई व नेहा धूपिया जैसी बालीवुड सुन्दरियां भी भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए मंच पर अपने नृत्य का जलवा बिखेरेंगी.
उल्लेखनीय है कि सुब्रत राय सहारा स्टेडियम का उद्घाटन समारोह सबसे बड़ा मनोरंजन आयोजन होगा, जिसमें एक ही मंच पर सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों का रोमांचक संयोजन देखने को मिलेगा. तो, इस रविवार को सुपर संडे में तब्दील करने के लिए तैयार रहें और टेलीविजन के सामने बैठ कर तड़क-भड़क से भरपूर एक भव्य संध्या का आनंद उठाएं.

