हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन करेंगी मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली का किरदार
ताजा खबरें, मनोरंजन 10:55 am
निकोल किडमैन इन दिनों ग्रेस केली की असल जिंदगी पर आधरित किरदार निभाने को लेकर अपनी नई फिल्म की तैयारियां कर रही हैं.
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री 'ग्रेस ऑफ मोनाको' फिल्म में ग्रेस केली का किरदार निभाएंगी.
इस फिल्म का निर्देशन ओलिवर दहान करेंगे.
यह फिल्म 1961-62 के बीच केली की जिंदगी से जुड़ी घटनाओं को दर्शाएगी. इस दौरान पूर्व अभिनेत्री का मोनाको के सिहांसन पर छठा वर्ष था और उस पर देश को फ्रांस के हाथों परास्त होने से बचाने की जिम्मेदारी थी.

