आभूषणों की ऑनलाइन खरीद को तवज्जो दे रहे हैं ग्राहक

एक समय था जब सोने, हीरे या अन्य कीमती रत्नों के आभूषण लोग परिवार के विश्वसनीय दुकानदार से ही खरीदते थे.

लेकिन अब चीजें बदल रही हैं. बहुत से लोग आभूषणों की ऑनलाइन खरीद को तवज्जो दे रहे हैं.

ब्ल्यूस्टोन डॉट कॉम की संस्थापक विद्या नटराज ने कहा, "भारत में आभूषणों की ऑनलाइन खरीद शुरुआती चरण में है, लेकिन इसमें व्यापक वृद्धि की सम्भावना है. इससे पहले यहां कभी उस तरह आभूषणों की ऑनलाइन खरीद नहीं देखी गई, जैसा कि अभी देखी जा रही है."

उन्होंने कहा, "ब्रांडेड, रत्न जड़ित, हल्के डिजाइन वाले आभूषणों की ऑनलाइन खरीद सालोंभर होती रही."

एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अनुसार, वर्ष 2015 तक इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही देश का ऑनलाइन खुदरा बाजार बढ़कर 70 अरब रुपये का हो जाएगा, वर्ष 2011 में 20 अरब डॉलर का था.

खुदरा ऑनलाइन खरीद-बिक्री के मार्ग में हालांकि कई बाधाएं हैं, खासकर ऐसे में जबकि देश में अधिकतर लोग कीमती वस्तुएं खरीदने से पहले उसे देखना, छूना और आजमाना चाहते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, विश्वास भी बड़ा मुद्दा है, जिसे अच्छी गुणवत्ता के सामान और प्रभावपूर्ण तथा सुविधाजनक सेवा देकर बढ़ाया जा सकता है.

ज्वेल्सकार्ट डॉट कॉम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष बंसल ने कहा, "क्रेता विक्रेता के बीच विश्वास बहाली के लिए हमें कुछ कारगर कदम उठाने की जरूरत है. हर आभूषण के साथ हॉलमार्क प्रमाण-पत्र, सुपुर्दगी सेवा पर नकद, 14 दिन के भीतर सामान लौटाने पर कोई सवाल नहीं और प्रशिक्षित ग्राहक सेवा टीम रखना कुछ ऐसे ही कदम हो सकते हैं."

ज्वेल्सनेक्ट डॉट कॉम के गौरव इस्सर ने भी इससे सहमति जताई. उन्होंने ऑनलाइन खरीददारी को सुरक्षित भी बताया. इस्सर के अनुसार, ऑनलाइन खरीदी गई वस्तुओं की आपूर्ति सुरक्षित तरीके से की जाती है. भुगतान भी पहले से ही बैंक खातों के जरिये सुरक्षित तरीके से होते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:25 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh