आज का राशिफल : 04 मई, 2012

मेष(Aries): इस वक्त बहुत सारे काम आपके आगे-पीछे आ रहे हैं। आपके विरोधी और शत्रु भी कुछ ऐसी प्लैनिंग कर रहे हैं कि आप फालतू कामों में उलझे रहें। यदि आपको अपनी पॉजिशन स्पष्ट करनी है तो फिर अपने से सीनियर अधिकारी को इस बात की जानकारी अवश्य दे दें।

वृष(Taurus): जितना भी हो, अपने परिवार और रोजगार को ही ठीक तरह से संभालने की चेष्टा करें। इस वक्त कारोबार के विस्तार के लिए काफी अनुकूल समय आ रहा है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और इस वक्त आर्थिक परेशानी भी नहीं है।

मिथुन(Gemini): किसी महान आदमी से मिलने का कार्यक्रम बनेगा। अगर हो सके तो अपने मानसिक उलझनों के बीच आप कोई मतभेद न रखें और आप उन सलाहकारों से भी इनके समाधान खोजने का प्रयास करें। सभी की यही राय होगी कि आपका फर्ज पूरा हो रहा है।

कर्क(Cancer): आज आपके काम में आने वाली बाधाएं समाप्त हो रही हैं। जिस तरीके से आप अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में उन्नति करते जा रहे हैं, उससे सभी को आश्चर्य होगा। जल्द ही आपको इस बात की दावत देनी होगी कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो रहा है।

सिंह(Leo): आज आपको कुछ ऐसा अद्भुत कार्य करने का फैसला करना होगा, जिसे करने के लिए पिछले काफी समय से सोच-विचार कर रहे हैं। यदि आपका प्लान सही साबित हो जाता है तो आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है और दूसरा, आपके आश्रित जनों के लिए भी कोई सरल रोजगार का जरिया खड़ा हो सकता है।

कन्या(Virgo): काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त होगी। जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, अब वह रुकावट हट जाएगी और आपके रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। कला या लेखन कार्य में आपकी दक्षता रंग लाएगी और आम लोगों में ख्याति और यश भी फैलेगा।

तुला(Libra): वैसे तो आप इस प्रकार के काम करते रहते हैं, जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। लेकिन यह सब आपके परिजनों के लिए आम बात है और आपके कार्यक्षेत्र के रिस्क से उनका कोई लेना-देना भी नहीं। आप यही सोचकर आगे बढ़ें कि यदि किसी संकट में फंस जाते हैं, तो क्या फिर आपके आश्रितजन भी उससे प्रभावित होंगे।

वृश्चिक(Scorpio): आज-कल आपका घरेलू और कारोबारी माहौल काफी अस्त-व्यस्त है। कई प्रकार के विवाद और झंझट आए दिन आपके सामने आते जा रहे हैं। यदि आप कुछ समय इसमें लगाकर अपनी मुसीबतें कम कर सकते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ही काफी है।

धनु(Sagittarius): जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को आप उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं, उसका निदान आज करना है। क्योंकि जिस तरीके से अब आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं, उससे लगता है कि युक्तिसंगत प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। जहां तक हो सके, सभी समस्याओं का स्थाई तौर पर समाधान करने की कोशिश करें।

मकर(Capricorn): आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी अच्छे लाभ के चक्कर में आप दिन भर कुछ भाग-दौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियां जब सुधरती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं और फिजूल के तनाव और जद्दोजहद भी खत्म होने लगती है। शाम को छोटी-मोटी पार्टी में आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ(Aquarius): सभी महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होने जा रहे हैं। हो सकता है कुछ आकस्मिक लाभ भी इसके बाद होने लगे। आपने जिस व्यक्ति के भरोसे इतने दिनों तक अपने को आशान्वित रखा है, हो सकता है उसका भी सहयोग आपको मिल जाए। प्यार, मोह और माया के चक्कर में अभी अपने को पूरी तरह ढाल नहीं पाए हैं।

मीन(Pisces): हमेशा ही आपके काम बहुत देर से और झंझटों के बाद ही बनते हैं। आज के दिन भी कोई ऐसा आर्थिक प्लान कारगर होगा और आगे की डगर आसान होगी। आपके सभी सेवाकर्मी आज आपसे कुछ पाने की उम्मीद करेंगे, उनके लिए भी कुछ चाय-पानी का खर्चा देना जरूरी होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:31 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh