आज का पंचांग : 05 मई, 2012

तिथि संवत : वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शनिवार दोपहर 12:55 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, हिजरी 1433, मुस्लिम माह-जमादि उलसानी 13, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 5 मई

नक्षत्र : चित्रा नक्षत्र प्रात: 08:57 तक, उसके बाद स्वाती नक्षत्र रहेगा। सिद्धि योग सायं 05:21 तक रहेगा। वणिज करण दोपहर 12:55 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-मेष, चंद्र-तुला, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-वृष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभज्ञानम् : भद्रा दोपहर 12:55 से रात्रि 11:01 तक, बुध अश्विनी मेष में रात्रि 09:03, छिन्नमस्ता जयंती, गुरु अमरदास जयंती, प्राचीन मत से, चांद्र पूर्णिमा व्रत, श्री कूर्म जयंती, गंधेश्वरी पूजा बंगाल में, श्री आद्य शंकराचार्य कैलाश गमन।

राहुकाल : प्रात: 09:05 से 10:43 तक।

दिशाशूल : पूर्व दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 07:28 से ०9:06 तक शुभ का, दोपहर 12:23 से 02:02 तक चर का, दोपहर 02:02 से सायं 05:19 तक लाभ व अमृत का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

05:49 चित्रा 4 लौह तुला री

08:57 स्वाती 1 लौह तुला रु

14:12 स्वाती 2 लौह तुला रे

19:27 स्वाती 3 लौह तुला रो

24:42 स्वाती 4 लौह तुला ता

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:13 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh