आज का राशिफल : 05 मई, 2012

मेष(Aries): आज आपके कार्यक्षेत्र के अंदरूनी वातावरण में सुधार होगा। कोई कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोंरंजन का रंग छाया रहेगा। जीवन साथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में काम करने से भी लाभ होने की उम्मीद बढ़ेगी।

वृष(Taurus): आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को दांपत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। जितना भी हो सके अपनी ओर से खर्च पर कंट्रोल करना जरूरी होगा।

मिथुन(Gemini): यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अभी बाहर भी परिस्थितियां ठीक नहीं। व्यापार का दायरा भी कुछ कम बढ़ता हुआ नजर आएगा। अगर कुछ निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क(Cancer): आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है, इस क्षेत्र में कुछ पुराने या भूले बिसरे मित्रों से आर्थिक लाभ या व्यावसायिक सपोर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह(Leo): अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है, तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होगें। उतावलेपन के चक्कर में कोई भूल हो सकती है या फिर कोई छोटा-मोटा नुकसान भी। शाम तक योजना सकारात्मक रुख लेकर रहेगी।

कन्या(Virgo): आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं, तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक हो सकता है। यदि दांपत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो शाम के बाद घर-परिवार में भी कटुता आ सकती है। कहीं आने जाने का कार्यक्रम भी कुछ दिनों के लिए स्थगित करना होगा।

तुला(Libra): मनोरंजन या संगीत पिक्चर आदि का कार्यक्रम बन सकता है। अतिथि मेहमान या मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम के लिए तैयारी करना चाहते हैं, तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे।

वृश्चिक(Scorpio): अपने जॉब प्रोस्पेक्ट्स को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। यदि आप इस समय कोई कदम उठाते हैं तो कोई रिस्क नहीं है। आगे चलकर खतरे से भी आपको बचना होगा। हल्की- फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक होगी।

धनु(Sagittarius): किसी घनिष्ठ सदस्य के खराब स्वास्थ्य या उसके द्वारा किए गए खर्च के कारण किसी असफलता के आघात के कारण घर का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पडें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर(Capricorn): शारीरिक अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सर्साइज,योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। किसी खराब पड़ी वस्तु का संचालन हो जाएगा। घर में चल रहे गतिरोध की समाप्ति होती नजर आएगी।

कुंभ(Aquarius): यदि आप संकल्प लेकर अपने आपको किसी काम को पूरा करने के लिए तैयार कर लेते हैं तो जरूरी बात है कि वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना। आज के दिन इन सब कामों को एक- एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे और मानसिक बोझ कम होगा।

मीन(Pisces): आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आज के दिन भी आपका एकाएक अपने किसी निर्णय को बदल कर दूसरा रास्ता अपनाना पड़ सकता है। कुछ संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं, मगर उन पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:23 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh