आज का राशिफल : 04 जून, 2012

मेष(Aries): अपनी कला और रचनात्मक शक्ति के बल पर आज का दिन आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों से प्रशंसा और प्रतिष्ठा दे सकता है। किसी प्रमोशन या पदोन्नति के लिए भी आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

वृष(Taurus): आज के दिन आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होने से इच्छित प्रयासों में सफलता मिलने की भी उम्मीद है । कई बार आप अपने संकल्प को तोड़ने की भी सोचते होंगे लेकिन भाग्य जहां पर प्रबल होता है वह काम किसी न किसी तरह पूर्ण भी हो जाता है।

मिथुन(Gemini): कभी-कभी ऐसा भी होता है कि थोड़े से परिश्रम या इच्छा शक्ति के चलते कोई काम अचानक ही बन जाता है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही घटनाएं आपके साथ हो रही हैं। जिस उपलब्धि के लिए आप कभी स्वप्न देखते थे वही उपलब्धि आज आपके हाथ में है ।

कर्क(Cancer): नए मित्र और दोस्त हमेशा ही आपके लिए काम निकालने में अच्छे औजार साबित होते हैं। आज के दिन भी आपको कुछ जटिल कार्यो को पूरा करने के लिए किसी प्रभावशाली दोस्त की मदद मिलेगी। दोस्ती के एहसान को कभी ना भूले नहीं तो आप स्वार्थी कहलाएंगे।

सिंह(Leo): कई दिनों के बाद कुछ अनुकूल समय आने की आप उम्मीद लगाए बैठे हैं हो सकता है आज का दिन भी आपको अपने अनुमान में खरा नहीं उतरने दे। यदि प्रतिकूल समय चल रहा हो तो थोड़ी बहुत सफलता को भी काफी समझना चाहिए । कहते हैं अंधकार में छोटी सी चिंगारी भी मार्गदर्शक बन जाती है।

कन्या(Virgo): जब भी आप अपने घर या बाहर किसी बहस बाजी में उलझ जाते हैं, तो आपकी उन्नति रुक जाती है। आज भी आपको कुछ ऐसा ही उलझन भरा दौर सामने आ रहा है । बेहतर यही होगा कि आप अपने काम से काम रखें । और दूसरों के बीच में बिन मांगी सलाह देने से बचें।

तुला(Libra): आज आप कुछ ऐसी रणनीति अपनाएंगे जिससे आपके विरोधियों और शत्रुओं का सिर नीचा हो सकता है । आथिर्क और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक हस्तियों से भी कुछ फायदा मिलने की उम्मीद रहेगी। समाज में आपके लिए कोई प्रतिष्ठा के नए द्वार खुल सकते हैं।

वृश्चिक(Scorpio): आज के दिन आपको सुबह से ही कोई भयंकर चिंता परेशान कर सकती है। यदि आप यात्रा कर रहे हैं या किसी व्यक्ति से मिलने का समय निर्धारित कर रहे हैं तो उसमें भी व्यवधान आ सकता है । इन्ही कारणों से आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आएगी तथा दवा दारू के लिए अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकता है।

धनु(Sagittarius): आज के दिन सुबह ही कुछ प्रतिकूल समाचार मिलने से मन में अशांति व्याप्त होगी। कोई शुभचिंतक या दोस्त अपने किए गए वायदे से मुकर सकता है। किसी बड़े लेन देन में आपके उलझ जाने से कोई भारी आथिर्क बोझ भी आपके ऊपर पड़ सकता है। जो कुछ भी आप सोच विचार कर करेंगे उसके लिए अपने सहयोगियों का विश्वास अवश्य जीत लें।

मकर(Capricorn): आज का दिन आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होने का अवसर पैदा करेगा। यदि आप किसी समारोह या कार्यक्रम में भाग ले रहे हों तो अपनी भूमिका को अच्छी तरह पूरा करने की कोशिश करें। यदि आप किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में चल रहे हैं तो भी उससे बचाव रखना जरूरी है।

कुंभ(Aquarius): कुछ अच्छे माहौल और वातावरण के पैदा होने से आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में उत्साह तथा ताजगी महसूस होगी। कोई नया व्यक्ति या सहयोगी आपको अपने कामकाज निपटाने में मदद दे सकता है। यदि आप रोमांस या प्रेम प्रकरण में उलझना पसंद करते हैं तो उसके लिए भी तैयार रहें।

मीन(Pisces): आज आपके पराक्रम और आत्म विश्वास में वृद्धि होने का समय आ रहा है। जो काम या कारोबार काफी समय से मंदा चल रहा है उसमें एक नई गति आने की संभावना है । अब आपको ज्यादा समय तक धन की तंगी से नहीं गुजरना पड़ेगा क्योंकि परिवार के कुछ और सदस्य भी आपके लिए अपना सहयोग दे सकने में समर्थ हो रहे हैं ।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:26 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh