आज का पंचांग : 05 जून, 2012

तिथि संवत - आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा मंगलवार दोपहर 01:16 तक, विक्रम संवत् 2069, शाके 1934, हिजरी 1433, मुस्लिम माह-रज्जब 14, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, 5 जून

सूर्योदयकालीन नक्षत्र - ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 08:24 तक, इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा। साध्य योग दोपहर 12:12 तक। कौलव करण दोपहर 01:16 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।

ग्रह विचार - सूर्य-वृष, चंद्र-वृश्चिक, मंगल-सिंह, बुध-मिथुन, गुरु-वृष, शुक्र-वृष, शनि-कन्या, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् - गुरु हर गोविंद सिंह जयंती प्राचीन मत से, विश्व पर्यावरण दिवस, वट सावित्री व्रत पारणा गुजरात में।

आज विशेष -आज साध्य योग में चंदन का दान शुभ है।

राहुकाल - दोपहर 03:49 से 05:32 तक।

दिशाशूल - उत्तर दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त - प्रात: 09:01 से सुबह 10:43 तक चर का, प्रात: 10:43 से ०2:07 तक लाभ व अमृत का, दोपहर ०३:49 से ०5:32 तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

05:36 ज्येष्ठा 4 ताम्र वृश्चिक यू

08:24 मूल 1 ताम्र धनु ये

13:46 मूल 2 ताम्र धनु यो

19:08 मूल 3 ताम्र धनु भ

24:30 मूल 4 ताम्र धनु भी

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:33 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh