आज का राशिफल : 08 जून, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:30 am
वृष(Taurus): प्रात:काल के समय ही कुछ अच्छे उत्साहवर्धक समाचार आपको मिल जाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। दोपहर बाद कोई अच्छा धनलाभ आपको होगा, लेकिन अचानक ही किसी भारी व्यय का आ जाना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
मिथुन(Gemini): आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपको रचनात्मक प्रयास में सफलता मिलने की उम्मीद होगी। यदि कहीं आस-पास की व्यवसायिक यात्रा आप कर रहे हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। यश बढ़ाने के लिए कुछ बेहतर काम भी आप करेंगे।
कर्क(Cancer): अपने व्यवसाय से सम्बन्धित प्रयासों को पूरा करने में आज का दिन कुछ कठिनाई पैदा कर रहा है। यदि आप सब्र से काम लें तो आपके विरोधी कुछ नरम पड़ सकते हैं।आपको सजग होकर देखना होगा कि कब सही मौका मिले।
सिंह(Leo): किसी अटके हुए सरकारी काम को निपटाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ और पैसा कमाने के लिए आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार का सहारा लेना भी मुनासिब समझेंगे। लेकिन यह सब जोखिम और अनिश्चितता भरे हुए कदम हैं। जरूरी नहीं है कि आपको इन उपायों से कुछ प्राप्ति हो जाए।
कन्या(Virgo): यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए तारीफ हासिल करने योग्य है। आपके सहयोगी और अधिकारी आपको किसी पेचीदा काम को पूरा करने का मौका दे सकते हैं। आपके लिए ऐसा करना बहुत ही सरल और आसान रास्ता हो सकता है।
तुला(Libra): किसी अज्ञात कारण से आज आपके मन की चिंता उभर सकती है। हो सकता है किसी परिजन या परिवार के सदस्य की डिमांड पूरी करने में आपको कुछ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़े। कभी- कभी उलझनों के बीच में कोई समस्या अचानक ही सुलझ जाती है। ऐसा ही समय आज दोपहर बाद आपके लिए आ रहा है ।
वृश्चिक(Scorpio): किसी घरेलू या सामाजिक काम के लिए आज के दिन आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हो सकता है किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में आपका योगदान बहुमूल्य साबित हो या फिर किसी रोगी या अस्वस्थ व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए जरूरी हो सकता है।
धनु(Sagittarius): यदि आप किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्था से जुडे़ हुए काम या फिर अपने घर के रखरखाव के लिए किसी कारगर व्यक्ति को खोज रहे हैं, तो उसके लिए दोपहर तक इंतजार करना होगा। हो सकता है कोई योग्य व्यक्ति आपकी समस्याओं को एकसाथ ही सुलझाने में मददगार हो जाए।
मकर(Capricorn): अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छा पूर्ति के लिए आज आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। यदि आप किसी प्रेमी से जुड़े हैं, तो अचानक ही आपकी मुलाकात एक सौगात में बदल सकती है। अपने कामकाज को छोड़कर आप मौज-मस्ती का सहारा ले सकते हैं।
कुंभ(Aquarius): किसी विरोधी व्यक्ति से सुबह -सुबह ही मुलाकात या झड़प हो जाने से आज का दिन आपके लिए बेकार साबित हो जाए यदि आप अपने आस-पास के बिगडे़ हुए काम को सुधारने के लिए कुछ समय निकाल लें तो ज्यादा अच्छा होगा अन्यथा आप सीधा ही अपने घर परिवार का रुख करें।
मीन(Pisces): आज के दिन आपको काम बिगड़ जाने की उदासी और मन में खिन्नता हो सकती है। जिस बडे़ काम को जल्द पूरा करने का आपने इरादा बनाया था, उसके बीच में कई प्रकार की रुकावटें आने से आपका उत्साह भंग हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। अपने ही लोग परेशानी और विवाद का करण बन सकते हैं।

