यु पी बोर्ड परीक्षा परिणाम - हाईस्कूल में भी लडकियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 12:54 pm
हाईस्कूल में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रणाली [सीसीई] लागू होने के कारण हाईस्कूल के अंकपत्र पर अंकों और डिवीजन के बजाय ग्रेड का उल्लेख होगा। छह में से पाच विषयों में पास होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण माना जाएगा।
इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक मार्च-2012 से शुरू होकर चार अप्रैल तक चली थीं। हाईस्कूल में 37,40,585 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 81 हजार अधिक हैं। प्रदेश में 134 मूल्यांकन केंद्र व सवा लाख परीक्षक लगाए गए थे।
ये है ग्रेड का मतलब
थ्योरी में
अंक --- ग्रेड
91-100 --- ए 1
81-90 --- ए 2
91-80 --- बी 1
61-70 --- बी 2
51-60 --- सी 1
41-50 --- सी 2
33-40 --- डी
21-32 --- ई1
21 से कम --- ई 2
प्रैक्टिकल में
अंक [प्रतिशत] --- ग्रेड
80-100 --- ए
60-79 --- बी
45-59 --- सी
33-44 --- डी
33 से कम --- ई
पास होने के भी मौके
खास बात यह है कि यदि कोई छात्र एक विषय में फेल है [हिंदी को छोड़कर] तो उसे पास माना जाएगा। हिंदी में फेल होने पर छात्र फेल माना जाएगा। इसके अलावा दो विषय में फेल होने पर परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेगा। यदि कोई छात्र तीन विषय में फेल है तो वह अगले साल बोर्ड परीक्षा के साथ सिर्फ इन तीन विषयों की परीक्षा दे सकेगा।

