साप्ताहिक राशिफल : 10 जून से 16 जून 2012

मेष(Aries): हफ्ते का पहला दिन कुछ हद तक खर्चीला है। सोमवार से मंगलवार तक परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। अतः खुद पर नियंत्रण रखना ही ठीक होगा। अगले दो-तीन दिन हर तरह के जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। हफ्ते के मध्य में परिश्रम और पुरूषार्थ के बल पर लाभ होगा। सप्ताहांत में मन लगा कर काम करने से कामकाज में सुधार और आर्थिक लाभ की संभावना होगी। सामाजिक स्तर पर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृष(Taurus): हफ्ते के पहले दो-तीन फाइनैंशली अच्छे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा करने का मौका मिलेगा। रोमांस में संकोच करना ठीक नहीं। अपने सुख-चैन और ठाट-बाट के लिए कुछ खरीदारी कर लें। महत्वपूर्ण कार्यों में रूकावटें दूर होंगी। हफ्ते के मध्य में ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी। कुछ इन्तजार के बाद काम बन जाएगा। सप्ताहांत में पूजा-पाठ में कुछ पैसा कमाएंगे अथवा किसी मांगलिक कार्य में उपहार देंगे।

मिथुन(Gemini): हफ्ते का पहला आधा हिस्सा बिजनस के मामले में फायदेमंद साबित होगा। साझे सौदे में तत्काल लाभ के मौके बनेंगे। शक्ति और साहस दिखाने के परिणाम सुखद होंगे। हफ्ते के मध्य मान-सम्मान की चिंता न करें। लेन-देन की चिंता रहेगी। शाम को लाभ के मौके आएंगे। सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। सप्ताहांत में टेंशन खत्म होगी। व्यस्तता के बावजूद लाभ से संतोष करना होगा।

कर्क(Cancer): हफ्ते के आरम्भ में मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। रविवार के दिन भी पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। हफ्ते के दो-दिन तक समय फलदायी है। मेहनत करते रहें। जल्दबाजी में किए गए काम लाभकारी हो सकते हैं। हफ्ते के मध्य में सरकारी मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। बिजनस में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन के अवसर आएंगे। सप्ताहांत में यात्रा के मौके आएंगे। पारिवारिक जनों का भाग्योदय होगा।

सिंह(Leo): हफ्ते का पहला दिन उत्साहहीन होकर विचार मजबूत करने का है। आलस और संकोच के कारण जरूरी काम जहां के तहां ही पड़े रहेंगे। दोस्तों के मिलने की खुशी होगी। हफ्ते के मध्य में पारिवारिक समस्याएं फाइनेंस की दिक्कत पैदा करेंगी। किसी का मेसेज खुशी दिलाएगा। व्यक्तिगत मामले तनाव या चिंताएं बढ़ा सकते हैं। सप्ताहांत तक भाग-दौड़ करने से रोमांस के मामले में कुछ कामयाबी मिलेगी।

कन्या(Virgo): इस हफ्ते अपने वाहन और आवाजाही में खर्च कुछ ज्यादा होगा। घरवाले भी अपनी जरूरतों को सामने रखेंगे। घर में आराम की चीज खरीदने में खर्च हो सकता है। फाइनेंस की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। हफ्ते के मध्य में सरकार से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला दिन होगा। सप्ताहांत में किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का डर रहेगा इसलिए चुप्पी साधना बेहतर होगा।

तुला(Libra): यह हफ्ता रोमांस के लिए अच्छा है। शादीशुदा हैं तो दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। थोड़ी ज्यादा मेहनत करने से कठिन कार्य भी हल हो सकते हैं। ज्ञान-विज्ञान या पांडित्य के काम से धन मिल सकता है। अध्ययन-मनन में मन लगेगा। हफ्ते के मध्य में मन की चंचलता के कारण कुछ अनावश्यक विवाद पैदा हो सकते हैं। सप्ताहांत तक कामकाज की स्थिति लाभदायक होगी।

वृश्चिक(Scorpio): इस हफ्ते किसी नजदीकी मित्र या सम्बन्धी दोस्त से फायदा हो सकता है। सोमवार तक सभी काम आसानी से बनते जाएंगे। मंगल को शत्रु के षड्यंत्रों से परेशानी पैदा हो सकती है। अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। गुरुवार की शाम को आसपास की यात्राएं होंगी। हफ्ते के मध्य में मित्रों से मुलाकात होगी। जटिल समस्याओं का धीरे-धीरे हल हो जाएगा। सप्ताहांत तक फाइनैंशल प्रॉब्लम हल हो जाएगी।

धनु(Sagittarius): इस हफ्ते आप जेबकतरों और छोटे-मोटे चोर उचक्को से सजग रहें। अधिक आयुवर्ग के लोगों का किसी कारण शरीर अस्वस्थ हो सकता है। युवाजन खानपान में ध्यान दें। जंक फूड से बचें। बुधवार की दोपहर तक किसी व्यक्ति विशेष की सेवा करने में परिश्रम करेंगे। साहस और सूझबूझ से काम लें। हफ्ते के मध्य तक धन इकट्ठा होगा। इसमें से थोड़े धन को इनवेस्ट करने से इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। हफ्ते के अन्त में कोई लाभदायक सोर्स प्राप्त होगा।

मकर(Capricorn): हफ्ते का पहला दिन मिला-जुला है। रविवार को कठिनाई के दौर से निकल जाने के कारण अपनी सुरक्षा के प्रति चिंता कम होगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। हफ्ते के मध्य में घर के सदस्यों में सामंजस्य बनाएं। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बाहर खाने का मौका मिलेगा लेकिन अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। हफ्ते के अन्त में सड़क पर सावधानी की जरूरत है।

कुंभ(Aquarius ): हफ्ते के पहले दिन मनचाहा काम पूरा होने से खुशी होगी। कोई बढ़िया चीज मिलेगी। विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। पर्सनैलिटी प्रभावशाली होगी। हफ्ते के मध्य में कोई पुराना मसला हल होगा। बातचीत के दौरान किसी से न उलझें। शुभ समाचार मिलेंगे। हफ्ते के अन्त तक मित्रों से मुलाकात होगी। एकाएक अप्रिय स्थितियां टल जाएंगी।

मीन(Pisces): हफ्ते का पहला दिन आतिथ्य सत्कार अथवा लोगो के आवागमन में बीतेगा। मित्रों से लाभ होने की आशा रहेगी। हफ्ते के मध्य में रूटीन के काम में किसी कारण से रूकावट आ सकती है। परिश्रम से लाभ होना निश्चित है। शाम तक कुछ चिंताएं कम होंगी। सप्ताहांत में अनुभवी लोगों के आश्वासनों से मदद मिलेगी। कामकाज में जल्दीबाजी के कारण नुकसान हो सकता है इसलिए सावधानी से चलें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:11 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh