आज का राशिफल : 11 जून, 2012

मेष( Aries): आज आपके करीब कुछ ऐसे लोग आ सकते हैं, जिनके साथ आप लंबी रेस की बात चला सकते हैं। पिछले कई समय आपका आर्थिक ढांचा कुछ कमजोर चल रहा है जिसके कारण इस समय को आप किफायत का अंदाज व्यक्त कर रहे हैं।

वृष(Taurus): आज के दिन आप कुछ स्थल और आराम के मूड में रहते हैं। आप अनेक प्रकार के रखरखाव के फंडे से जुड़ा रहते हैं। कभी-कभी आप सुबह-सुबह किसी लंबी जर्नी या लोकल ड्राइव में भी निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही प्लान आज आपने कर रखा है।

मिथुन(Gemini): किसी शुभ कार्य के विषय में आज आपकी सहमति जरूरी हो सकती है। सुबह से घर के सदस्यों के लिए हफ्ते भर के खाने-पीने का इंतजाम सभी के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं का इंतजाम और फिर आता है, मित्रों से गपशप समय। आराम का दिन कह सकते हैं।

कर्क(Cancer): आज का दिन आप रिजर्व रखते हैं सिर्फ नजदीकी और नए मित्रों से मिलने और इंटरनेट पर चैटिंग करने के लिए यदि आप नेटवर्क से पूरा ही जुड़ जाए तो फिर दिन भर आप घर से बाहर ही मशगूल रहेंगे। किसी अच्छे भोजन दावत की आपको आकांक्षा रहती है।

सिंह(Leo): बहुत बातें और चिंताएं आपको एक साथ घेर रही हैं। वैसे तो आपका पूरा दबदबा अपने क्षेत्र में है फिर भी अनुशासन और व्यवस्था को कायम रखने के लिए कुछ अधिकार आपको भी लोगों से ही मिले हैं। शाम में सबको कुछ बदलाव नजर आएगा जिसके लिए आपकी तारीफ जरूर होगी।

कन्या(Virgo): अध्ययन-मनन और किसी मूवी थिएटर में समय गुजारने का या फिर क्लब आदि में जाकर मनोरंजन या दावत की व्यवस्था करना आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। अपने परिजनों और दोस्तों के बीच समय गुजार लेना काफी रहेगा। दिन के समय कुछ मेहमान या गेस्ट भी आने की संभावना रहेगी।

तुला(Libra): कुछ फालतू लोगों के कारण आपका समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप सुबह से ही किसी आउटिंग में निकल जाएं और किसी कोने में बैठ कर अपनी रिसर्च को पूरी कर लें। यही दिन का सदुपयोग होगा। यदि आप परीक्षार्थी हैं तो अपने पूरे समय का इस्तेमाल करें अन्यथा बाद में गिल्टी फील करेंगे।

वृश्चिक(Scorpio): अपने हिसाब-किताब और आर्थिक ताने-बाने को दुरुस्त रखने के लिए यह दिन आपके लिए सबसे उपयोग का दिन होता है। घर का बजट संतुलित करना और सभी को पर्याप्त आर्थिक सुविधा मुहैया कराना भी आपका कर्तव्य हो जाता है। आज का दिन शाम तक आप किसी संस्था या समारोह के आमंत्रित अतिथि भी हो सकते हैं।

धनु(Sagittarius): अपने करियर या कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी जर्नी के लिए तैयार रहें। कई लोगों से लेने-देन का बकाया वसूलना और कई लोगों से संपर्क साधना भी आज की पहली प्राथमिकता है। चाहे आपका कारोबार मंदा हो या सामान्य, आज आपकी व्यस्तता आपके लिए जरूरी उपक्रम है।

मकर(Capricorn): अपने जॉब या बिजनस में आज दोपहर तक आप अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। यदि कोई गंभीर प्रॉब्लम हो तो फिर आप अपने अजीजों से संपर्क साधना शुरू कर देते हैं। कभी-कभी कोई काम नहीं होने पर पूजा-पाठ भी आप कर लेते हैं। ऐसा ही कार्यक्रम आज भी बन सकता है।

कुंभ(Aquarius ): किसी प्राकृतिक अवस्था या पर्यावरण की समस्या पर आपका ध्यान केंद्रित हो सकता है। यदि कोई सुधार आपके हाथ में हो तो तुरंत कर डालें। ऐसे कार्य से जहां आपकी ख्याति बढ़ेगी वहां कुछ हाई प्रोफाइल लोगों की नजर भी आप पर जाएगी। किसी बड़े राष्ट्रीय अजेंडे में आपकी शिरकत हो सकती है।

मीन(Pisces): किसी महत्वपूर्ण मामले पर गौर करने से आज आपको अच्छे लाभ का प्रताप मिल सकता है। यदि आज के दिन कोई एक्सट्रा ड्यूटी का चक्कर नहीं पड़ा तो फिर किसी ताजा-तरीन मूवी को भी आपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं। शाम तक किसी की डिनर पार्टी में जाना भी लगभग तय रहेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:30 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh