आज का पंचांग

29 जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- त्रयोदशी,

नक्षत्र- रोहिणी

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु - पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल जाएगी।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, उनके लिए यह वर्ष मिश्रित फल देने वाला होगा। लाभ-हानि बराबर होंगे। कोई नया कार्य शुरू नहीं करें। व्यवसाय में मंदगति से आपकी चिंता बढ़ेगी। आपको संपत्ति बढ़ाने के चक्कर में नुकसान मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा शत्रुओं का नाश होगा। विदेश जाने का विचार करने वाले सफल होंगे। आपके साथ कार्य करने वाले आपका फायदा उठा सकते है। धन के मामलें में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको कई स्रोतों से आय भी मिलेगी।

आज का कारोबार-

मृदु मैत्र नक्षत्र में व्यापार के लिए दिन शुभ है। सोना-चांदी में रही तेजी कम होगी। खाद्य पदार्थों में तेजी के बावजूद कारोबारी उत्तम रहेगा। मकान निर्माण सामग्री भी तेज होगी। शेयर के भाव में तेजी आएगी। तेल के दामों में इजाफा होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:27 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh