आज का पंचांग : 28 फरवरी, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 3:21 am

तिथि संवत : फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी मंगलवार दोपहर 03:04 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।
नक्षत्र : भरणी नक्षत्र दोपहर 02:03 तक, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। ऐन्द्र योग रात्रि 11:11 तक। तैतिल करण दोपहर 03:04 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-मेष, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-मीन, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : गोरूपिणी छठ बंगाल में, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुण्य दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।
आज विशेष : आज ऐन्द्र योग में कांसी दान शुभफलदायी है।
राहुकाल : दोपहर 03:31 से 04:57 तक।
दिशाशूल : उत्तर दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 09:48 से सुबह 11:14 तक चर का, सुबह 11:14 से 02:06 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:31 से 04:57 तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
06:57 भरणी 4 स्वर्ण मेष लो
14:03 कृत्तिका 1 स्वर्ण मेष अ
20:48 कृत्तिका 2 स्वर्ण वृष इ
03:35 कृत्तिका 3 स्वर्ण वृष उ
