मेरठ : युवक को हुआ एड्स

जानी खुर्द , आँखों देखी संवाददता : सड़क दुर्घटना में घायल हुए जानी कलां निवासी एक और युवक को एड्स की पुष्टि हुई है।

बता दें कि क्षेत्र में एड्स पीड़ितों की लगातार पुष्टि होने के साथ-साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत तक हो चुकी है। सरकारी तौर पर भी एड्स की पुष्टि होने के बाद हाल ही में कुराली गांव में इस रोग के चलते दंपति की मौत तथा उनके एक बच्चे में एड्स की पुष्टि हो चुकी है।

ग्रामीण अभी इससे उबर भी नहीं पाए थे कि गत दिनों बाफर के पास सड़क हादसे में घायल हुए जानी कलां निवासी दो युवकों में से एक की ब्लड रिपोर्ट में एड्स की पुष्टि हुई है। सूत्रों का कहना है कि इस बाबत डाक्टरों द्वारा परिजनों को अवगत करा दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक मजदूरी करता है। इस संबंध में पीड़ित युवक के निकटतम व्यक्ति ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डाक्टरों ने बताया है कि पीड़ित में अभी एड्स के शुरुआती लक्षण है। पीएचसी प्रभारी डा. विपिन कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वे कल ही नर्सिग होम जाकर इस बारे में जानकारी लेंगे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh