आतंकवादी तंत्र पर पहले से ज्यादा प्रभावी कार्रवाई करे पाकिस्तान : पी एम

आँखों देखी न्यूज़ : कराची हमले के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व को इस बात का अहसास करना चाहिए कि आतंकवाद उन्हें भी नुकसान पहुंचा रहा है और आतंकी संगठनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आतंकवाद पाकिस्तान की सरकारी नीति का उपकरण है और सभ्य दुनिया के लोगों में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत इस बारे में बताता रहेगा।’

पीएम के अनुसार पाकिस्तान के पड़ोसी के रूप में इस बात की गहरी चिंता है कि वहां अब भी आतंकवादी तंत्र मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत यह चाहेगा कि पाकिस्तान पहले से ज्यादा प्रभावी कार्रवाई करे ताकि इन जिहादी संगठनों की गतिविधियों को खत्म किया जा सके।

कराची स्थित नौसेना के एक ठिकाने पर हमले का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान में मैं जो कुछ भी देख रहा हूं उससे इस बात का भरोसा है कि पाकिस्तानी नेतृत्व अब जागेगा। उन्हें यह मानना चाहिए कि उनके यहां मौजूद आतंकवादी तंत्र किसी के भले के लिए काम नहीं कर रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh