मेरठ : एसओ लिसाड़ीगेट को डीआईजी ने लगाई फटकार

मेरठ , आँखों देखी संवाददाता : दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम रिट्ज वेगनार कारों में सवार होकर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा की अगुवाई में लिसाड़ीगेट थाना पहुंची।

थाने में दबिश की सूचना देकर उन लोगों ने परवेज को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया। इधर बिना वजह गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही परवेज के परिजनों को मिली बड़ी संख्या में सभी डीआईजी आवास पहुंच गए। डीआईजी ने एसओ शैलेंद्र प्रताप सिंह से मामले के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

इसके बाद तो डीआईजी का पारा चढ़ गया। बाहरी राज्य की पुलिस की छापेमारी पर डीआईजी उखड़ गए। अधिकारी का मूड भांप एसओ ने तत्काल सर्विलास के जरिये दिल्ली पुलिस की लोकेशन ली। दोपहर दो बजे लोकेशन समर गार्डेन कालोनी में मिली। कुछ देर बाद पुलिस और परवेज के परिजनों ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली रोड पर घेर लिया।

परवेज के परिजनों के कहर से किसी तरह दिल्ली पुलिस को बचाया गया और परवेज को उनकी कैद से मुक्त कराया गया। परवेज ने बताया कि दिल्ली पुलिस उससे लेनदेन का मामला सेट कर रही थी। फिलहाल परवेज के लौटने से एसओ लिसाड़ीगेट बच गए, लेकिन उन्हें डीआईजी की डांट जरूर सुननी पड़ी।

थानों में लापरवाही देखकर डीआईजी प्रेम प्रकाश का मूड ऑफ हो गया। एक समय वह सदर और लिसाड़ीगेट के थानेदारों पर गाज गिराने की तैयारी में थे, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीआईजी ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर उन्होंने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो उन्हें हटा दिया जाएगा

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:17 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh