यूपी बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
शिक्षा 1:50 pm
परीक्षा में कुल 36,925,66 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.
यूपी बोर्ड के निदेशक संजय मोहन ने गुरुवार को इलाहाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार (10 जून) को दोपहर साढ़े बारह बजे परीक्षाफल घोषित किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड की तरफ से मेधावी सूची नहीं जारी की जाएगी. परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल इंटरनेट पर यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा दूसरी वेबसाइटों पर देख सकेंगे.
उन्होंने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा के लिए प्रदेशभर में चार हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
छात्र अपना रिजल्ट शिक्षा बोर्ड के बेवसाइट पर देख सकते हैं.
इससे पहले छह जून को उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इंटर परीक्षा-2011 के परिणाम घोषित किये थे, जिसमें छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया

