12 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : संगम विहार थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या के आरोपी को 12 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। अदालत ने उसे 2001 में भगोड़ा घोषित कर दिया था

दक्षिण पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट के तहत रविंद्र कुमार को गिरफ्तार हुआ था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह पहले राकेश, ओम प्रकाश और दिलावर के साथ वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था। वे चोरी की गाड़ियों को बाद नेपाल में बेच देते थे। उसने यह भी खुलासा किया था कि उसके दोस्त राकेश के साथ सुमन नामक एक युवती पत्नी की तरह रहती थी। एक दिन उसने राकेश से कहा कि वह उससे शादी कर ले अन्यथा वह उसके कारनामों का पर्दाफाश कर देगी।

इसके कुछ महीने बाद राकेश सुमन को शादी के बहाने पास के जंगल इलाके में ले गया। वहां पर राकेश, ओम प्रकाश व दिलावर ने दुपंट्टे से गला घोंटकर सुमन की हत्या कर दी। बाद में शव को पत्थर के नीचे छुपा दिया था। रविंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने सुमन का कंकाल बरामद कर लिया था। इसके बाद आरोपी ओमप्रकाश व दिलावर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे, जबकि राकेश फरार चल रहा था। राकेश का सुराग मिलने पर संगम विहार एसएचओ दिलीप सिंह ने उसे 17 जून को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:16 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh