सपा विधायक अभद्रता प्रकरण में गिरफ्तार


कानपुर , आँखों देखी संवाददाता : एमडी रितु माहेश्वरी से अभद्रता प्रकरण में प्रशासन से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर मुकदमा कायम कराये जाने के बाद रविवार सुबह विधायक को उनके जाजमऊ स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया गया ।

बताते चलें कि बुधवार को विधायक इरफान सोलंकी केस्को मुख्यालय पहुँचे और पहले सुरक्षाकर्मियों से उलझे, फिर केस्को एमडी रितु माहेश्वरी से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। विधायक ने अभद्र भाषा भी प्रयोग की और नौबत हाथापाई तक जा पहुँची। उसके बाद ही केस्को एमडी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर परिसर में सुरक्षा बढ़ाये जाने तथा विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh