कन्नौज : बलात्कार में नाकाम युवकों ने फोड़ दी नाबालिक की आख


कन्नौज, आँखों देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरूसहायगंज पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम बलात्कार करने में नाकाम दो युवकों ने 14 वर्षीय एक दलित बालिका की एक आख फोड़ दी।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि गुरूसहायगंज थाने के गुड़वा बुजुर्ग गाव में कल देर शाम शौच के लिए गाव के बाहर गई 14 वर्षीय दलित लड़की को गाव के ही दो युवकों दिलीप और निरंजन ने एक गड्ढे में घसीटा और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर उन्होंने चाकुओं से उसकी आखों पर वार कर दिया।

सिंह ने बताया कि हमले में, प्रकाश निमेरी नामक दलित की लड़की की बाई आख फूट गई तथा दाईं आख में भी चोट आई है। उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस काड के बाद दोनों युवक और उनके परिजन फरार हो गए और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

उप जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बताया कि पीड़ित युवती को मुख्यमंत्री सहायता कोष से समुचित सहायता दी जाएगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:57 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh