जेल रिहा हुआ १०८ साल का कैदी


गोरखपुर, आँखों देखी न्यूज़ : प्रदेश के महाराजगंज जिले में महंत पद के झगड़े को लेकर हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पिछले 24 साल से जेल में बंद संभवत: देश के सबसे बुजुर्ग सजायाफ्ता कैदी 108 वर्षीय बृज बिहारी पाण्डेय को आखिरकार जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि 15 जून 1987 को हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पाण्डेय को 15 अन्य अभियुक्तों के साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कल पाण्डेय को जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि पाण्डेय तथा 15 अन्य लोगों ने महराजगंज जिले में जगन्नाथ मंदिर का महंत बनने को लेकर हुए झगड़े में भगवंत तथा तीन अन्य व्यक्तियों की हत्या कर दी थी। उस वक्त पाण्डेय की उम्र 84 साल थी।

पाण्डेय मंदिर का महंत बनना चाहता था लेकिन उसकी जगह रामानुजदास नामक व्यक्ति को मंदिर का महंत चुन लिया गया था।

इसी बात को लेकर पाण्डेय ने महंत की हत्या की साजिश रची थी जिसके तहत चार लोगों की हत्या की गई थी। पाण्डेय उस घटना के बाद से ही गोरखपुर जेल में बंद था।

दिसम्बर 2009 में एक निचली अदालत ने पाण्डेय तथा अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सूत्रों ने बताया ‘‘देश का सम्भवत: सबसे उम्रदराज सजायाफ्ता कैदी पाण्डेय अनेक बीमारियों से पीड़ित है। वह बिस्तर पर पड़ा है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में उच्च न्यायालय ने पाण्डेय तथा 10 अन्य अभियुक्तों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। औपचारिकताएं पूरी होने पर कल पाण्डेय को रिहा कर दिया गया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh