बेटे को बचाने के लिए माँ ने अपनी जान
5:40 pm
यहां एक मां अपनी बीमार मां को देखने मायके जा रही थी। बाइक पर सवार पति और बच्चे के साथ चली जा रही थी। रास्ते में बाइक एक जगह असंतुलित हो गयी। इस दौरान सोना का बच्चा उसके हाथ से छूट गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में मां भी आगे की ओर लपक पड़ी जिससे वह नीचे गिर गयी। इस घटना में बच्चे को मामूली चोट आयी, जबकि उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक, दरवांसी गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी सोना देवी (25 वर्ष) गुरुवार को अपने परिजन शिवशंकर यादव के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां को देखने मायके दुगुना गांव निवासी कमला यादव के घर जा रही थी। उसके साथ उसका एक बच्चा भी था। कोईरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव के पास हुई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

