अनजान बीमारी से 22 बच्चों की मौत
6:12 pm
मुजफ्फरपुर, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अज्ञात बीमारी से पिछले एक सप्ताह के दौरान छह वर्ष के कम उम्र के कुल 22 बच्चों की मौत हो गई है जबकि 35 अन्य अभी भी अस्वस्थ हैं।
सरकारी और केजरीवाल अस्पताल सूत्रों के मुताबिक पिछले चौबीस घटों के दौरान श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल [एसकेएमसीएच] और केजरीवाल अस्पताल में क्रमश: चार और तीन च्च्चों की मौत हो चुकी है। इन दोनों अस्पतालों में इस अज्ञात रोग से पीड़ित कुल 35 च्च्चे अभी भी भर्ती हैं।
डा कृष्णा पाडेय के नेतृत्व में पटना के अगमकुआ स्थित रिजनल मलेरिया रिसर्च इंच्टिच्यूट [आरएमआरआई] की एक टीम ने कल मुजफ्फरपुर का दौरा कर वहा पीडितच्बच्चों के दो नमूने एकत्र किए जिसमें से एक की जाच पटना में की जाएगी और एक को जाच के लिए पुणे भेजा जाएगा।

