साईं ट्रस्ट के वाहन से 35 लाख रुपये बरामद


हैदराबाद। आध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में सत्य साईं ट्रस्ट के एक वाहन से 35 लाख रुपये बरामद कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनंतपुर में जिला पुलिस अधीक्षक शाह नवाज कासिम ने बताया कि कर्नाटक की सीमा से लगे चिलमनातूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक पुलिस चौकी पर कल रात तलाशी के दौरान एक वाहन से 35 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।

कासिम ने बताया कि यह वाहन कथित तौर पर साईं सेंट्रल ट्रस्ट का है और इसके भीतर ड्राइवर के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। गाड़ी के भीतर एक बैग में 35 लाख रुपया रखा हुआ था।

याजुर मंदिर से नकदी रुपयों को स्थानातरित करने संबंधी खबरों पर उन्होंने कहा कि ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही इस पर कुछ जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि चिलमनातूर पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाच की जा रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh