80.14 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए यु पी बोर्ड में


इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस बार कुल 80.14 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बाराबंकी के ज्ञानप्रकाश वर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों के वर्ग में लखनऊ की अर्पिता पांडेय 93.20 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रही।

खास बात यह रही कि इस बार प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत बढ़ा, तो द्वितीय व तृतीय श्रेणी से पास होने वालों की संख्या में गिरावट आई।

लड़कों के पढ़ाई में पिछड़ने का सिलसिला इस बार भी जारी रहा, इस बार गत वर्ष के मुकाबले बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 3।02 फीसदी की कमी आई है, जबकि बालिकाओं के पास होने के प्रतिशत में 1.14 की वृद्धि हुई है। कुल परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से देखें, तो इस बार पास होने वाले लड़के-लड़कियों की संख्या में 0.40 की गिरावट दर्ज की गई है।

बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के मद्देनजर प्रमाणपत्र व अंकपत्र के अलग-अलग प्रपत्रों का एकीकरण करते हुए एक ही प्रपत्र पर प्रमाणपत्र सह अंकपत्र देने की व्यवस्था की है।

खास बात यह है कि इस पर छात्र की जन्मतिथि भी अंकित रहेगी, यह व्यवस्था बोर्ड में पहली बार लागू की जा रही है। अभी तक हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाणपत्र में ही जन्मतिथि का उल्लेख रहता था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh