पहले अपनी संपत्ति का खुलासा करें बाबा रामदेव


आँखों देखी संवाददाता, हरिद्वार : योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे, लेकिन उनके समर्थक चाहें तो अनशन तोड़ सकते हैं। इसे बाबा के रुख में नरमी माना जा रहा है। बाबा कहते रहे थे कि चार जून से उनके आंदोलन में शुरुआत में ही एक करोड़ लोग अनशन में शामिल होंगे और फिर यह संख्‍या पूरे देश में बढ़ती जाएगी। दिल्‍ली से खदेड़े जाने के बाद बाबा ने हरिद्वार में अपना आंदोलन जारी रखा, लेकिन अब वह अपने समर्थकों से इससे पीछे हटने की अपील कर रहे हैं।

उधर, पुरी के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद तीर्थ ने योग गुरु बाबा रामदेव की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि उन्हें केवल योग सिखाना चाहिए और किसी राजनीतिक विवाद में नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव के पास ही काफी अवैध संपत्ति है और सबसे पहले उन्हें अपनी संपत्ति का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबा रामदेव बजाए सरकार के साथ विवाद में पड़ने के योग के माध्यम से समाजसेवा करें।

गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि बाबा ने भी पिछले आठ सालों में अपार संपत्ति जमा की है। यह भी काला धन है, पहले उसका हिसाब बाबा को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा काला धन वापस लाया जाए, लेकिन इसका कुछ नियम है, जिससे इसमें देरी हो सकती है। लेकिन हमारे देश में जो काला धन धर्मगुरुओं और व्यवसायियों के पास जमा है, पहले उसे बाहल लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक व्यक्तियों को पवित्र जीवन बिताना चाहिए और पूरी मानवता की भलाई की बात करना चाहिए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:42 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh