बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद विवाहिता ने लगाई आग
4:49 pm
आगरा, आँखों देखी संवाददाता: धूमधाम से बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद विवाहिता संदिग्ध हालात में जलकर मर गई। मायके वालों ने पति पर मारने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना सुबह लगभग छह बजे की है। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस दो स्थित मकान एफ-172 से धुंआ निकलता देखकर पहुंचे लोगों ने हेमलता पत्नी सोनू अग्रवाल को लपटों में घिरा देखा। बचाने की कोशिश करते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पति का कहना था 23 जून को बेटे कान्हा का जन्मदिन पत्नी और उसने धूमधाम से मनाया था। शुक्रवार सुबह बेटी नंदनी को लेकर पास की दुकान पर कचौड़ी लेने गया था, वापस लौटने पर पत्नी जली हालत में मिली। मायके वालों का आरोप था कि सोनू दहेज की मांग करके हेमलता को परेशान करता था। गुरुवार रात भी उसके साथ मारपीट की थी, जानकारी हेमलता ने फोन पर परिजनों को दी थी। उन्होंने पति पर हेमलता को जलाकर मारने का आरोप लगाया। एसओ एके सिंह ने बताया पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

