डीआइजी ने किया एसओ महिला थाना को लाइन हाजिर


आगरा, आँखों देखी संवाददाता: महिला थाने में विभिन्न प्रकरणों में बैठी युवतियों के मामलों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर डीआइजी ने एसओ महिला थाना को लाइन हाजिर कर दिया।

डीआइजी को महिला थाने में कई युवतियों के बैठे होने की शिकायत मिली थी। जिसमें खंदौली की शाहीन (बदला नाम) भी शामिल है। बताया जाता है शाहीन के परिजनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दस दिन पूर्व डीआइजी के सामने पेश होने पर उन्होंने किशोरी को महिला थाने भेज कर उसका मेडिकल व आयु परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उसका आयु परीक्षण आदि कराने के बाद भी महिला थाने ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसे अपने यहां बैठा रखा था। डीआइजी असीम अरुण ने बताया थाने में विभिन्न मामलों में युवतियों के बैठने की शिकायत मिली थी। जांच कराने पर कई युवतियां बैठी मिलीं। लापरवाही बरतने पर एसओ महिला थाना ममता पवार को लाइन हाजिर किया गया है। नंदिनी सिंह को चार्ज दिया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:36 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh