अभिषेक को पिता के गुर सिखाना चाहते है शाहरूख खान
मनोरंजन 4:28 pm
आँखों देखी न्यूज़ : बॉलीवुड किंग शाहरूख खान अभिषेक बच्चन को पिता के गुर सिखाना चाहते हैं। 45 वर्षीय और दो बच्चों के पिता शाहरूख ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी।
शाहरूख ने ट्वीटर पर अभिषेक को बधाई देते हुए लिखा है कि अभिषेक तुम पापा बनने वाले हो मुझे तुम्हारे लिए बहुत खुशी है हम साथ बैठने की जरूरत है मैं तुम्हें अच्छे पापा के कुछ टिप्स दूंगा।
किंग खान ने अमिताभ बच्चन को भी बधाई दी। सर मुबारक हो। फिर से दादा हो गए हम सब के बाप बधाई हो। गौरतलब है कि एश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेट होने की खबर के बाद से ही पूरा बॉलीवुड अमिताभ और उनके परिवार को बधाई देने में जुटा है।

