प्रेमी जोड़े ने बिछड़ने पर दी पार्टी
मनोरंजन 4:20 pm
बीजिंग: प्रेमी जोड़ों के मिलने और बिछड़ने के किस्से वैसे तो रोज ही अख़बारों में आते हैं. लेकिन एक जोड़े के बिछड़ने का ऐसा किस्सा शायद ही पहले कभी सुना हो. वुहान यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नॉलजी में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट के बीच पिछले चार सालों से अफेयर चल रहा था. लेकिन कॉलेज खत्म होते ही दोनों एक दुसरे से 1200 किलोमीटर दूर जाने वाले थे. इसलिए दोनों ने अलग अंदाज में अपने ब्रेकअप कि घोषणा की.
दरअसल यहाँ पढने वाले जू मिन्यू ने सिविल सर्विस ज्वाइन की है जिसके लिए उन्हें हंगझाऊ जाना है जबकि, उनकी गर्लफ्रैंड जिआओ यिंग मैनेजमेंट की स्टूडेंट थी और वो बीजिंग में ही एक कंपनी ज्वाइन कर रही है. ऐसे में दोनों का मिला पाना बहुत मुश्किल होता. इसलिए दोनों ने ख़ुशी-ख़ुशी अलग होने का फैसला किया.
इसकी घोषणा करने के लिए उन्होंने बाकायदा एक ब्रेकअप पार्टी का आयोजन किया. इस मौके पर दिल के आकर में मोमबत्तियां जलाई गयीं और खूब शोर शराबे के बीच उन दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया. इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया. दरअसल ये दोनों अपने ब्रेकअप के इस पल को यादगार बनाना चाहते थे.

