मुम्बई :सोनम कपूर ने उड़ाया बाबा रामदेव का मजाक


आँखों देखी संवाददाता : जहां कई बॉलीवुड सितारे रामलीला मैदान में हुए लाठीचार्ज की निंदा में व्यस्त हैं वहीं लगता है सोनम कपूर बाबा रामदेव के अनशन से कुछ ज्यादा खुश नहीं है|हाल ही में मौसम की शूटिंग में व्यस्त सोनम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर बाबा रामदेव की आलोचना बहुत ही व्यंग्यात्मक अंदाज में की है|



उन्होंने लिखा मुझे इस बाबा से बेहतर बा बा ब्लैक शीप ज्यादा अच्छा लगता है,यह बात बाबा के एक प्रशंसक को नागवार गुजरी और उसने सोनम से कहा कि वह बाबा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं|मगर सोनम तब भी नहीं मानी और उन्होंने कहा कि हां मैं उतनी ही अशिष्ट हूं जितना कि एक समलैंगिक सेक्स से डरने वाले के लिए होना चाहिए|



इससे पहले बात और तूल पकड़ती सोनम से एक बहुत ही सटीक बात लिखकर मामले को संभाल लिया|उन्होंने लिखा,मगर यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाबा रामदेव का यह आन्दोलन जिस मकसद को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था,उससे हट चुका है|यहां भ्रष्टाचार का असली मुद्दा पीछे छूट गया है|



आपको क्या लगता है क्या सोनम ने ऐसा कहकर बाबा का मजाक उड़ाया है?

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh