हरिद्वार : अनशन में शामिल होने के लिए रामदेव हरिद्वार से निकले


हरिद्वार, आँखों देखी संवाददाता ; दिल्ली के रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के बाद बाबा रामदेव दोबारा दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि रामदेव हरिद्वार से लापता हो गए हैं और वो किसी कार में दिल्ली के लिए रवाना हुए है।बाबा रामदेव को यूपी में घुसने से रोकने के लिए भी मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गाड़ियों की तलाशी शुरु कर दी है। बाबा रामदेव किसी कार में हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकले हैं। रामदेव दिल्ली में राजघाट पर जारी अन्ना हजारे के अनशन में शामिल हो सकते हैं।


गौरतलब है कि दिल्ली में रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के बाद रामदेव को हरिद्वार पहुंचा दिया गया था और दिल्ली पुलिस ने उनके दिल्ली में घुसने पर १५ दिनों के लिए पाबंदी लगा दी थी। बाद में पांच जून को बाबा रामदेव ने दोबारा दिल्ली पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाबा रामदेव को यूपी में प्रवेश करने से रोक दिया था और उन्हें मुजफ्फरनगर बार्डर से ही लौटा दिया गया था।

यूपी पुलिस ने झोंकी ताकत : बाबा रामदेव के दोबारा दिल्ली पहुंचने का प्रयास करने की खबर के बाद से यूपी पुलिस चौकन्नी हो गई है और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। खबर यह भी है कि बाबा के साथ भारी संख्या में समर्थक हैं

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh