नई दिल्ली : भारत ने लगाया विदेशी दवा कंपनियों पर प्रतिबंध


नई दिल्ली,आँखों देखी न्यूज़ ; दुनिया में जेनरिक दवाओं के सबसे बड़े उत्पादक के तौर पर भारत ने अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने चीन की दवा निर्माता ‘चोंगक्वींगडेक्सीन फार्मास्युटिकल कंपनी’ के भारत में दवा निर्यात पर रोक लगा दी है।

डीसीजीआई ने यह कदम उक्त कंपनी द्वारा भारतीय जांच दल को कारखाने की पड़ताल करने की इजाजत नहीं देने की वजह से उठाया है। बता दें, भारत को दवा सप्लाई करने वाले देशों में चीन सबसे प्रमुख है। 2009-10 में चीन ने करीब 3094.40 करोड़ की दवाएं भारत को निर्यात की थी।

डीसीजीआई प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने भास्कर से बातचीत में कहा है कि 7 मई को अस्सिटेंट ड्रग कंट्रोलर अरविंद कुकरेती की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम चीन की 6 दवा कंपनियों के गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) की जांच करने के लिए गई थी। सभी दवा कंपनियों को पहले से ही बता दिया गया था कि भारत में निर्यात किए जाने वाले उत्पाद की गुणवत्ता जांच के लिए तैयार रहें।

सुरेंद्र ने कहा कि 5 दवा कंपनियों ने कारखानों की जांच में डीसीजीआई टीम का सहयोग किया। लेकिन ‘चोंगक्वींगडेक्सीन फार्मास्युटिकल कंपनी’ ने सहयोग तो दूर जांच दल को परिसर में घुसने तक की इजाजत नहीं दी। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि चीनी कंपनी द्वारा किए गए इस बर्ताव के बाद डीसीजीआई ने कंपनी की सभी दवाओं की बिक्री और आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस कदम से न सिर्फ चीनी कंपनियों, बल्कि अन्य विदेशी कंपनियों को भी यह संदेश मिलेगा कि भारत में अब किसी भी क्वालिटी की दवाएं बेचना आसान नहीं है। दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। बता दें, चीन में दवा कंपनियों की जांच करने की यह कार्रवाई भारत के इतिहास में पहला कदम है। इससे पहले डीसीजीआई विदेशी दवा कंपनियों को सिर्फ एक शपथपत्र के आधार पर ही दवाओं के निर्यात की इजाजत दे देती थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय में दवाओं के मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत भर है। आने वाले दिनों में डीसीजीआई लगातार विदेशों के दौरे कर भारत में आयात करने वाले कंपनियों की जांच करेगा। उल्लेखनीय है कि भारत चीनी दवाओं का सबसे बड़ा आयात करने वाला देश है। भारत में पंजीकृत 45 फीसदी आयातक चीन से ही हैं। देश में थोक दवाएं बेचने वाले चीन की कुल 2,72,417 दवाएं पंजीकृत है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:26 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh