लन्दन : जल्द ही वापसी करेंगे सनत जयसूर्या


लंदन. श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या इंग्लैंड के खिलाफ २५ जून से शुरू हो रही एकमात्न ट्वेंटी-२क् और पांच वनडे मैचों की सीरीज के जरिए अपना अंतरराष्ट्रीय करिअर लगभग डेढ़ वर्ष के अंतराल के बाद दोबारा शुरू कर सकते हैं।

टीम के नियमित ओपनर उपुल तरंगा के डोप प्रकरण में फंसने के बाद श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह मिलनी की संभावना कम हो गई है और उनका कोई दमदार विकल्प चयनकर्ताओं को सूझ नहीं रहा है। इस कारण संभावना जताई जा रही है कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के रूप में जयसूर्या को वापसी का मौका मिल जाए।

444 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके जयसूर्या आखिरी बार २क्क्९ के दिसंबर भारत के खिलाफ दिल्ली के फीरोजशाह कोटला मैदान पर वनडे खेलने उतरे थे। उन्होंने हाल में संपन्न विश्व कप में खेलने की इच्छा जताई थी लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें संभावितों में रखने के बावजूद विश्व कप टीम में नहीं चुना था लेकिन अब तरंगा के डोप प्रकरण से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने का मौका मिल सकता है।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाजी के प्रणेता जयसूर्या आगामी 30 जून को 42 वर्ष पूरे करने वाले हैं और अगर उनकी वापसी होती है तो वह मौजूदा समय में सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बन जाएंगे। वर्ष 2007 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने और 2009 के बाद से लगातार टीम से बाहर रहने के बाद जयसूर्या श्रीलंकाई राजनीति में भी कूद गए थे।

जयसूर्या ने इस मामले में कहा मैं पूरी तरह तैयार हूं। अगर चयनकर्ता मुझे बुलाते हैं तो मैं जाऊंगा। मैंने हमेशा देश की जरूरत को अपनी प्राथमिताओं से ऊपर रखा है। जब भी जरूरत पड़ी मैंने देश के लिए सबकुछ त्याग किया है और अब भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऐसा करने को तैयार हूं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:49 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh