सचिन की उपलब्धियों पर पुणे में संग्रहालय बनेगा


पुणे, आँखों देखी न्यूज़ : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट जीवन और उनकी उपलब्धियों को लेकर जल्द ही पुणे में एक संग्रहालय बनाए जाने की योजना है जिसकी प्रक्रिया में खुद सचिन अपना सहयोग भी दे रहे हैं।

धुरंधर बल्लेबाज ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) से उनके क्रिकेट जीवन को दर्शाते इस प्रस्तवित संग्रहालय को लेकर विस्तार से प्रस्तुति देने के लिए भी कहा है।

सचिन सम्मानित, विश्व विजेताओं को दो-दो करोड़ रुपए

नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष गणेश बिदकर ने आज कहा, हमने सचिन से सोमवार को मुलाकत कर इस संग्रहालय की योजना के बारे में उन्हें बताया है। सचिन ने भी उनके क्रिकेट जीवन को लेकर बनाए जा रहे संग्रहालय को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई और हमसे इस बारे में अगले सप्ताह विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा है।

पिछले वर्ष मार्च में राज्य सरकार ने अपने बजट में भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार सचिन की उपलिब्ध्यो को लेकर एक संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी। राज्य के वित्त मंत्री सुनील टाटकरे ने इस प्रस्तावित म्यूजियम के लिए 40 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान रखा था, लेकिन भूमि आवंटित कराने में असमर्थ पुणे नगर निगम के कारण यह प्रस्ताव लटक गया था।

क्रिकेट के बिना जीवन असम्भव- सचिन तेंदुलकर

बिदकर ने कहा, पीएमसी के पास बानेर में दो एकड़ भूमि है तथा अब बजट को लेकर अब यह प्रस्ताव आगे राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है। अध्यक्ष ने साथ ही जानकारी दी कि प्रस्तावित संग्रहालय को लेकर कई विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है ताकि इस संग्रहालय का मसौदा तैयार किया जा सके। जिसे बाद में सचिन को दिखाया जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:54 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh