महाराष्ट्र : सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
4:45 pm
नासिक, आँखों देखी संवाददाता : नासिक के नजदीक बुधवार को एक ट्रक के एक मिनी-बस से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माम्मड-येव्ला सड़क पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और ट्रक मिनी-बस से टकरा गया। हादसे में बस में सवार छह लोग मारे गए।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नासिक से 100 किलोमीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

