बलिया : स्कॉर्पियो नहर में गिरी चार लोगों की मौत


बलिया, आँखों देखी संवाददाता : उप्र के बलिया जिले में तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक नहर में पलट गई जिसमें सवार चार लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई जबिक दो लोग अभी भी लापता है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिले के बैरिया इलाके में मंगलवार देर रात उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

बैरिया थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। राहत व बचाव दल द्वारा बुधवार सुबह चार शवों को नहर से निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि लापता बताए जा रहे दो लोगों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:51 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh