कोलकाता: आईपीएल में खेलते रहना चाहते है गांगुली
6:47 pm
कोलकाता, आँखों देखी न्यूज़ : आईपीएल के चौथे सत्र की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं खरीदे जाने वाले भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का इरादा अभी चार से पांच साल इस टी-20 लीग के लिए खेलने का है। हालांकि आईपीएल के दौरान दादा को पुणे वारियर्स टीम से खेलने का मौका मिल गया था।
गांगुली ने कहा है कि वह अन्य क्रिकेट गतिविधियों से जुड़ने से पहले कुछ और साल तक आईपीएल खेलना चाहते हैं। आईपीएल-चार के खिलाड़ियों की नीलामी में नहीं बिकने के बाद वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर पुणे वारियर्स की ओर से खेलने वाले गांगुली ने कहा, 'मैं कुछ और साल आईपीएल में खेलना चाहता हूं। शायद चार या पांच साल के बाद मैं अन्य विकल्पों के बारे में सोचूं।'

