वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आफ द ईयर बने गेल


पोर्ट आफ स्पेन। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच भले ही छत्तीस का आंकड़ा चल रहा हो लेकिन इस विवाद के बीच गेल को वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन [डब्ल्यूआईपीए] पुरस्कारों में 'क्रिकेटर आफ द ईयर' से नवाजा गया है।

क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाने के बाद वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे गेल को रविवार रात क्वींस हाले में आठवें वार्षिक पुरस्कारों में 2010 साल का वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के हौसले पस्त करने वाले गेल ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में शिवनारायण चंद्रपाल, वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी और आलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा। गौरतलब है कि गेल को भारत के खिलाफ एकमात्र टी-20 और वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। गेल से यह पुरस्कार जीतने पर राज्य टीम के अपने युवा साथी एड्रियन बराथ को धन्यवाद दिया।

गेल ने चंद्रपाल, सुलीमन बेन और कीमर रोच को पछाड़ते हुए डब्ल्यूआईपीए 'टेस्ट मैच प्लेयर आफ द ईयर' पुरस्कार भी जीता। आलराउंडर कीरोन पोलार्ड को 'वनडे इंटरनेशनल प्लेयर आफ द ईयर' पुरस्कार मिला।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:00 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh