स्वदेश लोटने पर अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत


कराची,आँखों देखी न्यूज़ : पाकिस्तान के पूर्व वनडे कप्तान शाहिद अफरीदी के स्वदेश वापस लौटने पर कराची हवाई अड्डे पर हजारों प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अफरीदी ने माना कि बड़ी संख्या में प्रशंसकों की मौजूदगी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड [पीसीबी] के खिलाफ उनके कदम का समर्थन है।

इस आलराउंडर का रविवार रात हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया और जब वह गुलशन ए इकबाल स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो हजारों प्रशंसकों ने वहां एकत्रित होकर उनका समर्थन किया। पीले रंग की टी शर्ट पहने अफरीदी को प्रशंसकों ने कंधों पर बैठा लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। अफरीदी ने कहा, 'मैं इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर हैरान हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया है।' उन्होंने साफ किया कि जब तक प्रशंसक उनके साथ हैं, वह बोर्ड द्वारा किए जा रहे 'अन्याय' के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। इससे पहले अफरीदी ने जियो न्यूज से कहा कि बोर्ड के साथ उनके विवाद का राष्ट्रीय वनडे टीम की कप्तानी गंवाने से कोई संबंध नहीं है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:38 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh