नई दिल्ली :सर्वश्रेष्ठ युगल रैंकिंग पर सानिया मिर्जा


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : भारतीय स्टार सानिया मिर्जा ने रूसी जोड़ीदार एलीना वेसनिना के साथ मिलकर युगल वर्ग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंकिंग हासिल की। फ्रेंच ओपन में उप विजेता बनकर यह जोड़ी डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप की दौड़ में दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी बन गई है।

सानिया और एलीना पहले ही इस सत्र में दो डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और रोलां गैरां की महिला युगल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर से यह जोड़ी वर्ष के समाप्त होने वाली डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप की दौड़ में शामिल हो गई हैं जो तुर्की के इस्तांबुल में होगी। इस जोड़ी के 3606 अंक हैं, इस एलीट टूर्नामेंट में केवल शीर्ष चार जोड़ियां ही प्रवेश करती हैं। एकल में भी सानिया ने लंबी छलांग लगाई है। वह फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में बाहर होने के बावजूद 72 नंबर से 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं। रोलां गैरां में महिला युगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन सानिया की युगल रैंकिंग में 11 पायदान का सुधार हुआ है। डब्ल्यूटीए रेस में चेक गणराज्य की क्वेता पेश्चके और स्लोवाकिया की कैटरीना स्रेबोतनिक [4395] पहले और रूस की मारिया किरीलेंको और बेलारूस की अजारेंका [3865] दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं एटीपी एकल रैंकिंग में सोमदेव देवबर्मन खिसककर 67वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना ने अपने स्थान में सुधार किया है और वह 10वें नंबर पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त करने में सफल रहे। लिएंडर पेस युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। वह अब 11वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि महेश भूपति अपनी पांचवीं रैंकिंग पर बरकरार हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh