जम्मू में बादल फटने से भारी तबाही
5:01 pm
आशंका है कि बादल फटने से कम से कम 3 लोग बह गये हैं तथा कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं.
बादल फटने के बाद चिनाब नदी में कई गाड़ियां बह जाने की भी खबर है.
पुलिस के अनुसार रात को बिजली न होने की वजह से बचाव कार्य में मुशिकलें आ रही थी. यातायात बिल्कुल अवरूद्ध हो गया है.
मलबे में कई वाहनों के दबे होने की आशंका है.
बारड़ौत-डोडा मार्ग पर 10 फुट ऊंचा मलबा जमा हो गया है.
सेना तथा पुलिस की टीमें बचाव कार्यों में जुटीं हैं.

