चंडीगड़ : मुख्य संसदीय सचिव ने दिया इस्तीफा


चंडीगढ़, आँखों देखी न्यूज़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री ओ पी जैन और मुख्य संसदीय सचिव जिले राम ने मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के निर्देश का पालन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि दोनों का नाम करनाल के एक पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में सामने आया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां जैन के इस्तीफे को राज्यपाल को अग्रसारित कर दिया गया है, वहीं हुड्डा ने जिले राम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

हुड्डा ने पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या मामले को लेकर आज जैन और राम को इस्तीफा देने का तब निर्देश दिया था जब इस हत्या मामले में दोनों का नाम सामने आया। उन्होंने कहा, 'किसी भी मामले में किसी भी मंत्री और अधिकारी की संलिप्तता को सहन नहीं किया जाएगा।'

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा, इस प्रकार के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व ग्राम प्रधान करम सिंह की हत्या को लेकर रहस्य छाया हुआ है। उनके परिजनों ने कल एक प्रदर्शन कर जैन और राम के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जबकि मुख्य विपक्षी इनेलो च्े उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सिंह का शव इस सप्ताह करनाल में पाया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:22 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh