हरिद्वार : रामदेव की हालत बिगड़ी
राजनीति, रोचक खबर 6:29 pm
हरिद्वार,आँखों देखी संवाददाता : भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ चार जून से अनशन पर बैठे योगगुरू रामदेव की हालत बिगड़ने लगी है। उन्होंने चिकित्सकों की अनशन तोड़ने की अपील को ठुकरा दी है।
योगगुरू की बृहस्पतिवार को चिकित्सा जांच के बाद हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. योगेश चंद्र शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, 'रामदेव की हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और उनका वजन घटता जा रहा है। अभी उनका वजन 58.5 किलोग्रमा है। सात जून को यह 60 किलोग्राम था।
