मेरठ : बीयर ठेके के सेल्समैन की हत्या .


मेरठ, आँखों देखी संवाददाता : सदर थाना क्षेत्र में आबूलेन के पास बीयर के ठेके में बुधवार सुबह सेल्समैन की लाश मिली। ठेके का बाहर से ताला लगा हुआ था।

नंद किशोर (55) पुत्र तेजराम निवासी सोतीगंज आबूलेन स्थित बीयर शॉप में सेल्समैन था। सुबह साथी कर्मचारियों ने काफी शोर मचाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह से शटर के ताले तुड़वाकर अंदर देखा तो कमरे में नंद किशोर का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को ले गए।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:31 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh