औरैया : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत


औरैया, आँखों देखी संवाददाता : शुक्रवार दोपहर महज दस मिनट हुई मामूली बूंदाबांदी के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव बरीपुर माफी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी।

दोपहर 12 बजे के आसपास क्षेत्र में मामूली बूंदाबांदी हो रही थी। बरीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि घरों में कंपन महसूस किया गया। इसी बीच घर से बाहर सूख रहे कपड़े उठाने गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार की पत्नी पुष्पा देवी (25) बाहर निकली। इसी बीच आकाश से एक पेड़ से टकराते हुए बिजली पुष्पा के ऊपर गिरी। तड़ित आघात से वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी। आसपास छप्पर में बैठे लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर बसपा कोआर्डिनेटर आलोक वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गये और दुखी परिजनों को सांत्वना दी। पुष्पा की कुछ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। महिला की मौत से पूरे गांव में शोक है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh